मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जिला विधिक संघ औरंगाबाद में अधिवक्ता स्व. उपेन्द्र कुमार सिंह के निधन पर अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित किया गया, जहां दो मिनट का मौन रखकर स्व. सिंह की आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गईं। अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ता स्व. उपेन्द्र कुमार सिंह बड़ेम थाना अंतर्गत तेतरीया स्थित रामराज्य नगर के रहने वाले थे। उन्होंने पिछले 25 वर्षों से वकालत के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया। वे मृदुभाषी तथा व्यवहारिक व्यक्ति थे। उनके निधन से विधि संघ औरंगाबाद को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान महासचिव नारेन्द्र सिंह, कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, बागीश्वरी प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद योगी, नृपेशवर सिंह देव, कामता प्रसाद सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अनील कुमार सिंह, विजय कुमार पांडेय, सतीश कुमार स्नेही समेत कई अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
Check Also
Close
-
प्रथम सीडीएस के निधन पर शोक सभा का आयोजनDecember 9, 2021
-
5 क्विंटल 79 किलों गांजा बरामद, पुलिस को देख ट्रक चालक फरारJanuary 13, 2022
-
पशुपालन बना किसान का ‘एटीएम’, लाखों की कर रहे हैं कमाईApril 13, 2022