विविध

वैदिक मंत्रोचार के बीच हुई मां भगवती की हुयी प्राण प्रतिष्ठा

         डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। दाउदनगर प्रखंड के मखरा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह देवी (भगवती) प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा करायी गयी। गांव में नवनिर्मित देवी मंदिर में श्री श्री स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा करायी गयी। इससे पहले डोली में बैठा कर माता रानी का नगर भ्रमण कराया गया जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मां के जयकारे के उद्घोष के साथ भजन कीर्तन करते हुये नगर भ्रमण किया गया। महिला श्रद्धालुओं ने मां के गीत गाये। नगर भ्रमण के बाद मां को नवनिर्मित मंदिर में स्थापित किया गया। वहीं, यज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही यज्ञशाला में परिक्रमा करने के लिये श्रद्धालु पहुंचे।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer