डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। शुक्रवार को विधि- विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के सोन नदी एवं नहर में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की गयी। देर रात तक विसर्जन करने का सिलसिला जारी रहा।
पूजा समितियों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार की दोपहर से शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। शारदीय नवरात्र के समापन के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।