
मगध हेडलाइंस: संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सोभा सिन्हा की अध्यक्षता में लोजपा (रामविलास) के महिला मोर्चा की समीक्षा बैठक शहर के ओवर ब्रिज के समीप एक निजी होटल में की गई। इस बैठक में मुख्य रूप में पार्टी के ज़िलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ़ सोनू सिंह मौजूद रहे। इस दौरान प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को और धारदार बनाने पर रणनीति तय की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सिन्हा ने कहा कि बूथ स्तर से पंचायत, प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में संगठन की जिला स्तरीय बैठक हो रही है। कार्यकर्ता ही संगठन की नींव होते हैं। उनके ही दम पर पार्टी अपना प्रदर्शन करती है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में महिला मोर्चा जुट गई हैं। इस दौरान पार्टी एल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए गए। उन्होंने जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह की तारीफ किया कि वे काफी कर्मठ व मेहनती है पार्टी कार्यों में हमेशा तत्पर रहते है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता जितनी मेहनत करेंगे उतने ही पार्टी मजबूत होगा। बूथ स्तर पर पार्टी पूरी तरह मजबूत है। महिला मोर्चा गांव गांव जाकर अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का काम कर रही है। पार्टी उन संभावित विधानसभा क्षेत्रों पर बूथों को मजबूत करने में जुट गई है, जहां वह चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में औरंगाबाद पहुंचे है। इसके बाद भभुआ में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएंगी और संगठन की मजबूती पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर महिलाओं को सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी चुनाव में होनी चाहिए। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महिला सेल जिलाध्यक्ष रंजू वर्मा, नीतू सिंह, प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव नीलम देवी सहित अन्य मौजूद रहे।