हादसा

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत दूसरा गंभीर 

औरंगाबाद। सड़क हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गंभीर अवस्था में इलाजरत है। दरअसल यह घटना रिसियप थाना क्षेत्र के भरौंधा रोड स्थित पोखरा के समीप की है। मृतक कुटुम्बा प्रखंड के रिसियप थाना क्षेत्र के भरौंधा पंचायत अंतर्गत जुड़ाही गांव निवासी गोविंद शर्मा के 16 वर्षीय पुत्र बिक्की कुमार था। जबकि घायल किशोर की पहचान उस गांव निवासी राजनंदन शर्मा के 16 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल परिसर गूंज उठा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों किशोर बाइक से गैस सिलेंडर लेकर घर वापस लौट रहे थे जिसमें बाइक बिक्की चला रहा था जबकि गैस सिलेंडर पकड़ कर ओम प्रकाश पीछे बैठा हुआ था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा घायल किशोरों को आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया। जहां इलाज के उपरांत चिकित्सकों ने विक्की कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक ओमप्रकाश इलाजरत है। इस घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने सरकार से आपदा राहत के मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer