
ब्रेकिंग न्यूज़: मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद : विधवा के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस जल्द चौंकाने वाली खुलासा कर सकती हैं। स्थानीय सूत्रों की मानों तो पुलिस ने मामले में एक रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है और आवश्यक पूछ-ताछ कर रही है। बताया जाता है रेपिस्ट सुनसान इलाकों में अकेली महिलाओं और लड़कियों को अपना हवस का शिकार बनाता था। यह भी जानकारी मिली है कि इसके पहले भी , इसने कई कांडो को अंजाम दे चुका है और हर बार बच निकलता था। लेकिन इस बार मजदूरी कर अपने घर लौट रहीं विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करना भारी पड़ गया। विदित हो कि घटना कसमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर कांडी गांव के समीप 24 जून को घटित हुईं थीं। जहां धावा नदी की झाड़ी में एक विधवा महिला के साथ अज्ञात अभियुक्त ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद कांड की गंभीरता के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी और मामले की उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई थीं और लगातर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में अभियुक्त कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। फिलहाल उससे पुलिस आवश्यक पूछ-ताछ कर रही है।