राजनीति

राजद कार्यकर्ता जन संवाद में जुटे कई दिग्गज, जन विरोधी केन्द्र के नीतियों से अवगत हुऐ कार्यकर्त्ता 

10 लाख नौकरी व रोजगार देने का वादा तेजस्वी यादव ने किया पुरा 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता जन संवाद सम्मेलन जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में नगर भवन में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बिहार सरकार में भूमि राजस्व एवं गन्ना उद्योग मंत्री अलोक मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देशानुसार, देश के युथ आईकॉन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के मार्गदर्शन में बिहार के प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्री मेहता ने कहा कि चुनाव पूर्व हमारे नेता तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि सरकार बनते ही 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे जो की महागठबंधन सरकार में शामिल होते ही उन्होंने पूरा किया। उन्होंने जातीय जनगणना करवा करके अत्यंत पिछड़ा वर्ग में आरक्षण का दायरा बढ़ाकर के पिछड़ा एवं अति पिछड़े वर्ग अनुसूचित जाति के समाज को सम्मानित करने का काम किया हैं। गोह विधायक भीम सिंह यादव ने युवा पार्टीजनों में ऊर्जा भरी और उन्हें पार्टीहित में काम करने को प्रेरित किया। उन्होने कहा कि किसी भी दल का रीढ़ कार्यकर्ता ही होते हैं। आप दल के संगठन को मजबूत करने के साथ समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करिये। धर्म की राजनीति से हमें हमेशा बचना चाहिए। रफीगंज विधायक मो. नेहालुद्दीन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निवर्हन पूरी इमानदारी से करें। उन्होने कहा कि हर क्षेत्र में युवाओं की भूमिका अहम होती है। आपको दल ने जो जिम्मेवारी दी है आप सही ढंग से उसका पालन करें। इसके साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों पर भी नजर रखें। हमें विश्वास है कि आप सभी नौजवान साथी अनुशासित होकर दल के संगठन को मजबूत करेंगे। विधान पार्षद सदस्य निरंजन राय ने कहा कि आगामी चुनाव में नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं के बल पर हम निश्चित ही चुनाव जीतेंगे। नवीनगर विधायक विजय कुमार उर्फ डब्लू सिंह ने कहा कि पार्टी और नेता ताकतवर तब बनते हैं, जब युवा पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ गांव- टोलों में पार्टी के नीति सिद्धांत को प्रचारित-प्रसारित करें और नए लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने राजद के लोकसभा प्रत्याशी को जीता कर सदन भेजने पर जोर दिया। रोजगार के मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने दुनिया के सामने एक लकीर खींची हैं, उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मुद्दा नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष बनाम तेजस्वी यादव के 15 माह का कार्यकाल होगा। ओबरा विधायक ऋषि कुमार ने कहा कि तेजस्वी जी ने मात्र अपने 15 महीने के कार्यकाल में सिंचाई कमाई दवाई करवाई और सुनवाई की नीति को लागू करके दुनिया के सामने एक लकीर खींचे हैं। बिहार में आज दिन प्रतिदिन नौकरियां बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु राम जी हमारे दिल में बसते हैं। भगवान राम हमारे आराध्य हैं। राजनीति के मुद्दे नहीं। विधायक मोहम्मद अली ने कहा कि जातीय जनगणना करवा करके अत्यंत पिछड़ा वर्ग में आरक्षण का दायरा बढ़ाकर के पिछड़ा एवं अति पिछड़े वर्ग अनुसूचित जाति के समाज को सम्मानित करने का काम किया हैं। पूर्व लोकसभा सदस्य राजेश मांझी कहा कि भारत सरकार की कोई ऐसी पॉलिसी नहीं जिससे नौजवानों को लाभ मिल सकें। कहा कि आशा की एक किरण युवाओं के मान सम्मान के प्रतीक तेजस्वी यादव हैं। तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौजवानों को नौकरी देने की घोषणा अपने चुनाव प्रचार के लिए की थी। विधायक मोहम्मद अली अशरफ सिद्दीकी ने कहा कि अकेले तेजस्वी यादव नौजवानों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक और किसान-मजदूरों के लिए दिन रात एक कर काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सिर्फ महंगाई बढ़ाई है जिससे आम जनता महंगाई के मार से त्रस्त है। पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि देश में साम्प्रदायिक ताकतों को कुचल कर रहेंगे। युवा कार्यकर्ता गांवों तथा बूथ तक जा कर काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा आज राम मंदिर के बहाने अपना राजनीति कर रही है जो कि कहीं से न्यायोचित नहीं है। विधायक अनीता भारती ने कहा कि नेता वर्तमान समय में बदनाम हो गए हैं। सुशासन का खेल दु:शासन के रूप में खेला जा रहा है। अनुनय विनय से विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार दूर नहीं होगा। इसके लिए वोट रूपी भय दिखाना होगा। सरकार को डराने का वोट का भय एक रास्ता है। उन्होने कहा कि गरीबों के दुख में शामिल होवें। गरीब कभी ईमान नहीं बेचता है। जात-पात, धर्म को सत्यानाश करता है। जात-पात एक धोखा है। हिन्दू संस्कृति जातियों का गढ़ है। सम्मेलन में पुर्व विधान पार्षद सदस्य डॉ उपेंद्र प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह, पूर्व विधायक सुरेश मेहता, प्रदेश महासचिव कालेश्वर यादव, ई. सुबोध कुमार सिंह, युसूफ आजाद अंसारी, मोहम्मद अहसान हक अंसारी, राजद ज़िला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, ज़िला पार्षद शंकर यादव, जिला प्रधान महासचिव अनिल टाइगर, बादशाह यादव, उदय उज्जवल, सुमन सिंह, सरोज देवी, डॉ. चंदन यादव, सत्येंद्र यादव, चंद्रशेखर कुशवाहा, श्रवन पासवान, इंदल यादव, सुनील यादव, अशोक चंद्रवंशी, कमरू जमा, शहजादा शाही, विवेक कुमार उर्फ बच्चन यादव, रूपा पासवान, मनोरमा पासवान, छात्र नेता धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार, राजू यादव, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer