– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। गाइडेंस कोचिंग सेंटर अम्बा के विद्यार्थियों ने बिहार इंटर बोर्ड की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। परीक्षा का परिणाम आते ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। आनंद कुमार ने गणित संकाय में 428 अंक तथा बुशरा फातिमा ने विज्ञान संकाय में 414 अंक प्राप्त कर कोचिंग सेंटर में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किया। वहीं सुजीत कुमार ने 400, अंकेश कुमार ने 395, काजल कुमारी 390, बलवंत कुमार ने 385, मोनिका गुप्ता ने 385, पिंकी कुमारी 365, सिम्पी यादव ने 365, प्रिंस कुशवाहा ने 355, आरती कुमारी ने 345 प्रिंस सिन्हा ने 336, पूनम यादव ने 335, सोनू कुमार ने 335, लक्ष्मी कुमारी ने 335, शशिकांत कुमार ने 345, साजिद रजा ने 318, निशा पासवान ने 312, तथा आंचल कुमारी में 300, प्रिंस कुमार ने 345 अंक तथा दर्जनों विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त किया।
आनंद कुमार ने 428 अंक प्राप्त कर संस्था के शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। उनके पिता किसान एवं माता गृहिणी हैं। आनंद ने इंजीनियर बन कर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने का भरोसा दिलाया। विदित हो कि आईआईटी के प्री एग्जाम में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है और विश्वास जताया है कि मेंस परीक्षा में भी सफलता प्राप्त करेंगे। वही बुशरा फातिमा डॉक्टर बनकर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करना चाहती है। विद्यार्थियों की सफलता से गदगद गाइडेंस कोचिंग सेंटर के संचालक कुशवाहा मंटु कुमार शिक्षक संतोष यादव, पुटुश कुमार एवं सत्यम कुमार ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है।