विविध

दो दिवसीय होगा विष्णु धाम महोत्सव, तैयार की गई रूपरेखा 

मगध हेडलाइंस: जम्होर (औरंगाबाद) सदर प्रखंड स्थित जम्होर थानांतर्गत पुनपुन बटाने संगम तट के समीप अवस्थित विष्णु धाम मंदिर के प्रांगण में विष्णु धाम महोत्सव 2022 की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विचार समन्वय किया एवं 25 से 26 फरवरी 2022 तक दो दिवसीय विष्णु धाम महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। अध्यक्ष अजीत सिंह के प्रस्ताव पर सुरेश विद्यार्थी को विष्णु धाम महोत्सव आयोजन समिति का सचिव बनाया गया। दोनों ही दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रथम दिन 25 फरवरी को सुबह में विष्णु धाम प्रांगण में षोडशोपचार विधि से भगवान विष्णु एवं अन्य देवी देवताओं का पूजन अर्चन, दुर्गा मैदान से विष्णुधाम प्रांगण तक शोभायात्रा, उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा एवं संध्या समय में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। वही दूसरे दिन 26 फरवरी को विचार गोष्ठी, जिले के सभी महोत्सव के 3-3 आयोजकों का सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संध्या समय में कवि सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ दीप यज्ञ के साथ महोत्सव की पूर्णाहुति होगी। सभी कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त किए गए पूजन अर्चन के लिए मधुसूदन त्रिवेदी, नवनीत कुमार एवं राम ध्यान प्रसाद को जिम्मेवारी दी गई। उद्घाटन एवं अतिथियों के स्वागत के लिए अजीत कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार सिंह को जिम्मेवारी दी गई। शोभा यात्रा कार्यक्रम के लिए पवन कुमार सिंह, राम पुकार ओझा को जिम्मेवारी दी गई। पूजन कार्यक्रम, प्रसाद वितरण की जिम्मेवारी न्यास समिति को दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी एवं अजीत कुमार सिंह को बनाया गया। सम्मान समारोह के प्रभारी स्वागतध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह एवं पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता को जिम्मेवारी दी गई। इस दौरान महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पवन कुमार सिंह, राम पुकार ओझा, सत्यचंडी धाम महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, महंत बालकानंद ब्रह्मचारी, मधुसूदन त्रिवेदी सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer