क्राइम

पॉक्सो के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल 

औरंगाबाद। विभिन्न अपराधों में फरार अपराधियों की धर पकड़ को लेकर ज़िला पुलिस द्वारा चलाएं धर पकड़ अभियान में दो अलग-अलग जगहों से पोक्सों एक्ट के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उपहारा थाना की पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जिसकी पहचान गोरकट्टी गांव निवासी विनय सिंह के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि आरोपित व्यक्ति पोक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त बनाया गया था जिसमें वह छानबीन के दौरान पकड़ा गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इसके अलावा बारूण थाना की पुलिस द्वारा भी एक पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जिसकी पहचान खैरा गांव निवासी उमेश सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पॉक्सों एक्ट में नामजद अभियुक्त बनाया गया था। तब से वह फरार चल रहा था। जो छानबीन के दौरान पकड़ा गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer