क्राइम

पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन विधि विवादित किशोर एवं दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। एक सुनसान घर में नगद और लाखों रुपयों की संपत्ति पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ़ कर लिया था जिसे मंगलवार को नगर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में घटना को अंजाम देने वाले तीन विधि विवादित किशोर के अलावा दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा चोरी किए सोने की गहने, कई घरेलू उपयोग की सामग्रियां समेत मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो को बरामद किया गया है।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत ने बताया कि 14 मई की रात चोरों ने उस गांव निवासी विकास कुमार यादव के सुनसान घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जब उनके परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसके बाद पुलिस ने कांड की सफल उद्भेदन एवं आरोपियों की धर पकड़ को लेकर एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन में एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमें थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण, सहायक थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव, अनुसंधान कर्ता स०अ०नि० मो. अख्तर एवं तकनिकी शाखा द्वारा प्राप्त सुत्र एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से कांड का सफल उदभेदन किया गया।

इस घटना में शामिल तीन विधि विवादित किशोरों के साथ साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यारी गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार उर्फ बुधन एवं थाना क्षेत्र के ही पचरूखिया गांव निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार विधि विवादित किशोर एवं अभियुक्तों के अलावा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की खोजबीन एवं मामले का पता लगाया जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer