
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मैट्रिक-इंटर में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को यादव महासभा द्वारा सम्मानित किया गया तथा भविष्य में और बेहतर करने के उत्साह वर्धन किया गया। यह कार्यक्रम दाउदनगर के भखरुआं के समीप फ्लुएंट हाई स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सोम प्रकाश, जिला पार्षद अमरेंद्र उर्फ यादव, यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया अशोक यादव, व्यापार मण्डल के पूर्व अघ्यक्ष चुन्नू कुमार, राष्ट्रीय इंटर स्कूल के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह, सेवानिवृत शिक्षक कामेश्वर सिंह, नागेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता आरपी यादव व अन्य ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अतिथियों के अलावा शिक्षक नेता डा.मधेश्वर सिंह व गोपेन्द्र कुमार सिन्हा गौतम, अम्बुज कुमार, बसंत कुमार सिंह एवं अन्य ने बच्चों को सम्मानित किया। सर्वप्रथम इस अवसर पर अतिथियों को गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज का समावेशी विकास तभी होगा जब लोग न्यायपालिका और पत्रकारिता के क्षेत्र में होंगे।मैट्रिक और इंटर आपके कैरियर की शुरुआत है। यहां से बच्चे सही और गलत रास्ते का चयन करते हैं। आप सभी शिक्षा को आगे निरंतर रखें, क्योंकि शिक्षा ही ऐसी चीज है, जो आपको सही पायदान पर पहुंचा सकती है। पढ़ाई से गांव ही नही राज्य और देश स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। शिक्षा ही आपको सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मजबूत बना सकता है। अगर आप के पास शिक्षा है तो दुनिया में कहीं भी बेहतर जिंदगी बिता सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के समृद्ध लोगों को आगे आना होगा और गरीब तथा असहाय छात्रों को मदद करना होगा। इस दौरान सफल सभी छात्र-छात्राओं को महासभा की ओर मोमेंटम, गुलदस्ता मेडल एवं अन्य उपहार प्रदान किया गया। सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता ने यादव महासभा के सभी प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया।