मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) अरवल-औरंगाबाद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र धार्मिक स्थल गोह प्रखंड के देवकुंड में तीन दिवसीय महोसत्व का आयोजन किया जाएगा। मठाधीश कन्हैयानंद पूरी की अध्यक्षता यह निर्णय लिया गया जिसका संचालन दीपक उपाध्याय ने किया। देवकुंड मंदिर परिसर में आयोजित इस विशेष बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध लोगों ने देवकुंड के महत्ता पर चर्चा किया।
वहीं देवकुंड के विकास को लेकर सरकार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उपेक्षित किये जाने पर चिंता भी व्यक्त किया गया। बैठक की अगली संभावित तिथि मई माह के अंतिम या जून माह के पहला सप्ताह तय किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाला महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उनके द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, च्यवनाश्रम देवकुंड धाम पर स्मारिका का प्रकाशन, एथलेटिक्स सहित कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा देवकुंड का विकास कैसे हो इसके लिए रूपरेखा तैयार करने पर भी लोगों ने सलाह दिया। महोसत्व के प्रचार-प्रसार करने के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से कोर कमेटी में पिरु के पूर्व मुखिया अर्जुन सिंह, जदयू नेता विशाल प्रताप सिंह, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष गौरव राणा,जिप प्रतिनिधि मो.एकलाख खान, पूर्व जिप सदस्य दिनेश कुशवाहा, समाजसेवी अरुण सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रवींद्र गोप, पूर्व जिप आनंद चंद्रवंशी, बसपा अरवल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह यादव, मनोज शर्मा, रविन्द्र कनौजिया, दीपक उपाध्याय, जिप प्रतिनिधि श्यामसुंदर, पूर्व उपप्रमुख सुप्रिया देवी गोह मुखिया प्रतिनिधि राजू वर्मा, भाजपा के गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, सुनील शर्मा, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, धीरज सिह चौहान शामिल है।
इस मौके पर इश्तेयाक खां संजय ब्यास बपिन अकेला रामशंकर यादव, राम कृपाल विश्वकर्मा, आल्हा चौबे, बेंकटेश दुबे, राकेश रंजन, हीरालाल राम, मिंटू शर्मा, सतेंद्र शर्मा, अमन कुमार, प्रेमचंद तिवारी समेत अन्य लोगों ने देवकुण्ड महोत्सव को सफल बनाने के लिए उपस्थित रहे।