राजनीति

चिराग पासवान ने किया संविधान निर्माता एवं वीर शिरोमणि की मूर्ति का अनावरण

– रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) जमुई सांसद सह लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गोह प्रखंड के हमीदनगर बुधवार की देर शाम पहुंचे जहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं वीर शिरोमणि चौहड़मल का प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर चिराग पासवान के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अरुण शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्रा मौजूद रहे।

मौके पर हमीदनगर पुनपुन बराज का मैदान खचाखच भरा हुआ था, चिराग पासवान की आगमन पर लोग उत्साहित दिखे। वहीं श्री पासवान ने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान आयोजकों ने श्री पासवान को चांदी का मुकुट पहनाकर एवं तलवार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री पासवान ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में सेकंड टॉपर टॉपर ज्ञानी अनुपमा को समानित किया। सांसद ने कहा कि बिहार के औरंगाबाद की छात्रा शिक्षा में आगे बढ़ रही है। हमारी शुभ कामनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में लखन पासवान, रणधीर पासवान, नीतीश कुमार, विजय कुमार अकेला, आर्य कुमार, कुसुम देवी, संगीता शर्मा, पूर्व सरपंच अरविंद पासवान, निर्मला पासवान, श्रवण पासवान, रामजी पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer