राजनीति

जनसंवाद कार्यक्रम में गोह पहुंचे पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, लोगों से किया सीधा संवाद , सुनी समस्याएं

– रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा गोह विधानसभा में चार दिवसीय दौरे के दुसरे दिन हसपुरा

प्रखंड के धमनी, सिहाड़ी, हैबसपुर, कोईलमां, मुंजहर जैतपुर एवं गोह प्रखंड के देवहरा लोहड़ी बहुरीया वर्मा फाग गांव का दौरा कर पंचायत के ग्रामीण जनता से मिलकर सीधा संवाद किया. इस दौरान पुर्व मंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे जदयू का अस्तित्व खत्म हो रहा है , उसके सांसद – विधायक और बड़े-बड़े नेताओं ने अपना ठिकाना ढूंढ लिया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए 40 की 40 सीट जीतेगी. रालोजद को कितनी सीट मिलेगी यह बाद में तय होगा. इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों की समस्या को सुना और समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान गोह विधानसभा के पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय उपाध्याय रणविजय कुमार सिंह ने भी लोगों से संवाद किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल, दलित प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी, रामकुमार वर्मा, विनोद सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला अध्यक्ष अशोक मेहता, युवा जिला अध्यक्ष निरभय पासवान, गुडडू कुशवाहा, चितरंजन वर्मा, जलेन्द्र कुशवाहा, विकास कुशवाहा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer