
मगध हेडलाइंस: शुक्रवार की शाम गणेश जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस में असामाजिक तत्वों ने एक समुदाय के प्रति आपत्ति जनक नारे लगाए। इससे दो समुदायों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला औरंगाबाद ज़िले के रफीगंज थाना क्षेत्र की हैं। घटना को लेकर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक पिकअप वैन सहित डीजे को जब्त किया गया है। इधर घटना को लेकर शनिवार की दोपहर एक समुदाय के लोगों द्वारा रफीगंज में अपने प्रतिष्ठान को बंद कर महाराजगंज मोड़ स्थित नसरुद्दीन मोड़ के समीप सौकड़ों लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और असमाजिक तत्वों के गिरफ़्तारी की मांग की। मामले की सूचना पर पहुंचे सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत करवाया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह ने कहा कि गणेश जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक समुदाय के प्रति कुछ असमाजिक तत्वों ने आपत्ति जनक नारे लगाए। मामले की जांच-पड़ताल कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों समुदाय से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार ने बताया कि घटना को लेकर पूजा कमिटी के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में 30 से 40 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। दोनों समुदाय के लोगों से शांति की अपील की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह प्रशासन से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकता हैं, यथा संभव समाधान का प्रयास किया जायेगा। इस मैके पर रफीगंज अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह, थानाध्यक्ष गुफरान अली सहित अन्य सशस्त्र बल मौजूद रहे।