
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। दो लापता किशोर को हसपुरा पुलिस ने बरामद किया गया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। दरअसल किशोर की पहचान थाना क्षेत्र के मुस्लिमाबाद गांव निवासी रजनीकांत के पुत्र आदित्य राज एवं रंजित सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में की गई। मामले में एसआई पवन कुमार ने बताया कि अपहरण के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें परिजनों ने बताया कि आदित्य और ऋषभ रविवार की सुबह घर से निकले थे, लेकिन दोनों काफी समय तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनके द्वारा खोजबीन शुरू की गई। काफ़ी खोजबीन के बाद न मिलने पर थाना में आवेदन समर्पित कर खोजबीन की गुहार लगाई। कांड की गंभीरता के आधार पर पुलिस द्वारा खोजबीन की। विभिन्न स्रोतों से इसका प्रचार-प्रसार कराया गया, तभी स्पेशल टीम को इनपुट मिली की दोनों किशोर थाना क्षेत्र के बाजार में दिखे हैं जिसके आलोक में ये दोनों हसपुरा बाजार से बरामद कीए गए। पूछ-ताछ में बताया कि घूमने के लिए गया चले गए थे। उन्होंने बताया कि ये दोनों किशोर वर्ग छह की छात्र हैं। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत दोनों किशोर को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है।