औरंगाबाद। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत दर्जी बिगहा मोड़ की है। जहां यह हादसा हो गई। इस हादसे में शव बुरी तरह कुचल गया जिसमें शव की पहचान करना मुश्किल हो गया है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक व्यक्ति अपने हाथों में दूध लिए हुए थे और सड़क पर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दी है। इस दौरान शव की हालत ऐसी हो गई की पुलिस कर्मियों को बोरी में उठाकर शव अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के उपरांत शव की पहचान की जाएंगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
चरकावां में लोगों ने लगवाया कोविड टीकाFebruary 24, 2022
-
पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तारMarch 6, 2022
-
दहेज़ हत्यारोपी को दस साल की सज़ाDecember 10, 2021






