
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 23 व 24 स्थित अफीम कोठी मुहल्ले में वर्षा के दौरान उत्पन्न जलजमाव से दो लोगों का घर की दीवार गिर गयी। इसके कारण दोनों लोगों का घर गिर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद कुदुस अंसारी एवं गुलाम रब्बानी का घर गिर गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण इस मुहल्ले में जलजमाव व्याप्त हो जाता है। मूसलाधार बारिश के बाद मुहल्ले में जल जमाव होता गया और सड़क का पानी ओवरफ्लो होकर इन दोनों के घरों में घुसना शुरू हो गया, जिससे दोनों घरों की दीवाल गिर गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उनके मुहल्ले में हमेशा जलजमाव उत्पन्न हो जाता है। कई घरों में वर्षा का पानी भी घुस जाता है।