-डीके यादव
कोंच। आंती थाना के परिसर में जमीन और संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादी अपनी समस्या को लेकर आए और मामले को निपटारा हेतु कोंच सीआई किशोरी चौधरी तथा आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार के समक्ष अपनी बात को विस्तार से रखा।वहीं , आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने लोगों से अपील की है कि आंती थाना क्षेत्र से जुड़ा जमीन का कोई समस्या लोगों के पास हो तो वे प्रत्येक शनिवार को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक लगने वाले जनता दरबार में आवें और उनकी समस्या को निदान किया जाएगा।