विविध

पोषण पखवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

       – मिथिलेश कुमार –

मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में 20 मार्च से 3 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। गर्भवती व धात्री महिलाओं, किशोरियों एवं छह वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण में अपेक्षित सुधार लाने के लिए मिलेट्स यानी मोटा अनाज को शामिल किया गया है। सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों को अन्नप्राशन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि मोटे अनाज को भोजन में शामिल कर कैसे स्वस्थ रहा जा सकता है।

विदित हो कि भारत सरकार की पहल पर 2023 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। भारत में कई तरह के मोटे अनाजों का उत्पादन होता है। इसे श्री अन्न भी कहा जाता है। पोषण पखवाड़े के दौरान जनभागीदारी से मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer