विविध

डेंटल डीएनए हॉस्पिटल का उद्घाटन , डॉ. निर्मल कुमार ने कहा – मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा

     – मिथिलेश कुमार –

मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। बेहतर चिकित्सा सेवा देना ही चिकित्सक का धर्म होता है। उक्त बातें सुप्रसिद्ध डॉ. निर्मल कुमार ने शुक्रवार को डेंटल डी.एन.ए. हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में कही। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र भूषण गुप्ता, डॉ. निर्मल कुमार, एस आई अनंत कुमार, मनोज मेहता तथा हरदेव गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर डेंटल डी.एन.ए. हॉस्पिटल देव रोड अम्बा का उद्घाटन किया।

हॉस्पिटल के व्यवस्थापक बबन कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर किया। बीडीओ चंद्र भूषण गुप्ता ने कहा कि दांत हमारे शरीर का छोटा किंतु महत्वपूर्ण अंग है। इसमें होने वाली बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। छोटी बीमारियों का समय पर इलाज न होने से गंभीर रूप धारण कर लेती है।

डॉ.अनुराधा वर्मा ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में सदैव बेहतर सेवा देने का प्रयास करुंगी। इस अवसर पर डॉ. बलवंत कुमार, डॉ.यशवंत कुमार, डॉ. मुकेश कुशवाहा,‌ कृष्णा यादव, नागेश्वर यादव, विजेंद्र मेहता, डॉ. अरुण कुमार, अशोक कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer