सफ़लता

तकनीक के साथ रचनात्मक शिक्षण एवं अधिगम में दो शिक्षकों ने पाई बड़ी सफलता 

           (मिथिलेश कुमार)

मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। बिहार सरकार के निर्देशानुसार शिक्षकों के लिए संचालित कोर्स ‘तकनीक के साथ रचनात्मक शिक्षण एवं अधिगम’ एससीईआरटी, यूनिसेफ और बीईपीसी के तत्वावधान में वैश्विक संस्थान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस द्वारा संचालित किया गया जिसमें प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय बैजा बिगहा के शिक्षक विनय कुमार गुप्ता एवं मध्य विद्यालय के शिक्षक राहुल रंजन ने सफलता पाकर प्रखंड और जिले का नाम रौशन किया। इस सफलता के बाद इन्हें सर्टिफिकेट और मास्टर ट्रेनर का एक स्थाई बैज प्रदान किया गया है।

गौरतलब है कि इस कोर्स में औरंगाबाद जिले से कुल 12 शिक्षकों ने हिस्सा लिया था जिसमे चार शिक्षकों ने सफलता पाई। उनमें कुटुंबा प्रखंड से उपरोक्त दोनों शिक्षक शामिल हैं। वैसे भी शिक्षा के क्षेत्र में विनय गुप्ता और राहुल रंजन लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये लोग शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए खासे लोकप्रिय हैं। अम्बे महोत्सव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अन्य शिक्षकों के साथ इन्हे भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। इस सफलता के लिए प्रखंड के सभी शिक्षकों ने इन्हे बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer