क्राइम

मंदिर में पुजारी करता था ऐसे-ऐसे ‘गंदे काम’, कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान, पुलिस ने दबोचा

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मंदिर में पूजा-पाठ करने जाने वाली महिला को क्या पता कि किसी की ‘गंदी नजरें’ उसे देख रही हैं जिस पुजारी के पांव छूकर महिलाएं खुद को सौभाग्शाली मानती थीं दरअसल वो इंसान के भेष में कुछ और था। पुजारे के काले कारनामे उजागर होते ही देवी मंदिर में सनसनी फैल गई। मामला औरंगाबाद जिले के ओबरा बाजार स्थित देवी मंदिर की है। इस दौरान मंदिर परिसर में महिला एवं पुजारी के अलावा दूसरा कोई नहीं था। उस वक्त पुजारी ने महिला के साथ गलत करने की कोशिश किया। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें पुजारी अज्ञात महिला का गाल सहला रहा है। साथ ही गंदी बात कर रहा है।

13 साल से देवी मंदिर में था पुजारी : बताया जाता है कि पिछले 13 साल से पुजारी मंदिर में पुजारी के तौर पर कार्यरत था। घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुऐ ओबरा पुलिस ने पुजारी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मंदिर प्रशासन ने पुजारी को पदमुक्त कर दिया है। पुजारी की पहचान थाना क्षेत्र के पंडित मुहल्ला निवासी संजय पांडे के रूप में की गई है। पुजारी को पुलिस ने भेजा जेल : मामले में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुऐ पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय ) नव वैभव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजय कुमार अपने दल – बल के साथ देवी मंदिर पहुंचे जिसमें पुजारी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछ-ताछ की गई। इसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुऐ आरोपित को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer