
औरंगाबाद। नशा तस्करों के खिलाफ चलाएं जा रहे जांच अभियान में अंबा थाना की पुलिस ने गांजा तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को अंबा चौक से गिरफ्तार किया गया है। वहीं उनके पास से 10 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि अंबा चौक से 10 किलो गांज के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान महराजगंज निवासी रंजन कुमार गुप्ता एवं रैकी कुमार के रूप में की गयी है। वहीं दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रीम कार्यवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष की माने तो गांजा तस्करों की धरपकड़ जारी रहेगी।