मदनपुर(औरंगाबाद) सर्पों से खेलने वाला एक सपेरे को ही सर्प ने डंस लिया। इसके बाद जिस सांप ने काटा, उसी को लेकर सपेरा इलाज कराने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर पहुंचा। जहां ज्यों ही सर्प को अपने थैले से बाहर निकाला त्यों सर्प फन फैलाए खड़ा हो गया। इस दौरान चिकित्सा कर्मियों में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
यह मामला शनिवार की सुबह क़रीब 9 बजे की है। सपेरा की पहचान मदनपुर थाना अंतर्गत गांधीनगर निवासी पांचु भुईयां के रूप में की गई है। वह सर्प को पकड़ने तथा झाड़-फूक करने का काम करता है।
बताया जाता है कि गांधीनगर के सटे एक थवई गांव में शुक्रवार की रात एक घर में सर्प छिपा हुआ था। जहां वह बुलावे पर सर्प निकलने पहुंचा था। वह किसी तरह ज़हरीले सर्प को पकड़ने में सफल रहा। लेकिन इस दौरान सर्प ने उसे डस लिया। इसके वावजूद उसके स्वास्थ्य पर रात भर कोई असर नहीं पड़ा लेकीन शनिवार को जब उसे सर्प जहर का अहसास हुआ तो वह इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा।
जहां सर्प को अपने थैले से निकाल अपने गले में लपेट कर प्रदर्शन करने लगा। जहां अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे ऐसा करने से मना किया। इधर सपेरे को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया लेकीन वह औरंगाबाद जाने की बजाय अपने घर चला गया।