औरंगाबाद। रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के बलिगाव में देश के प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पिंटू मेहता के द्वारा कार्यक्रम की शुभारंभ उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। वहीं मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के द्वारा बताएं हुए सिद्धांतों पर चलने के लिए हम सभी को संकल्पित होना चाहिएं।
बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देकर हम सावित्रीबाई फुले की सपनों को साकार कर सकते हैं। इस मौके पर मुखिया सरिता देवी, अरुण कुमार, रवि वर्मा, एस के वर्मा, सुनील कुमार, शशि भूषण कुमार, उदय नारायण सिंह, सुधीर कुमार, धीरज कुमार, विकास कुमार के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।