क्राइम

पुलिस बल के साथ नशे में शोरगुल करना पड़ा महंगा, 5 गए जेल

         डीके यादव 

गया। कोंच प्रखंड के आँती थाना क्षेत्र से आँती पुलिस ने शराब के नशे में धुत होकर थाने के पुलिस बलों के साथ शोरगुल मचाना 5 लोगों को महंगा पड़ा और पुलिस ने शोरगुल करने वाले 5 लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए आँती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति थाना के गेट पर आकर थाना में संत्री के साथ हंगामा किया और एएसआई अरुण कुमार के देखते सभी भागने लगे। उसी दौरान आँती पुलिस ने दौड़ कर पांच लोगों को धर दबोचा। वहीं , उसकी दो बाइक को भी पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों को मध निषेध की जांच की गई और जांचोपरांत सभी नशे में पाए गए। पकड़े गए लोगों में नवीन कुमार  ग्राम काजी बिगहा, शिपु कुमार ग्राम विश्वनाथपुर , अमित कुमार ग्राम काजीबीघा , मोगली कुमार विश्वनाथपुर , राहुल कुमार ग्राम विश्वनाथपुर मुबारकपुर के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पांचो लोग शराब के नशे में धुत होकर किसी जगह से शोरगुल मचाते हुए थाने के पास भी शोरगुल मचा रहे थे, उसी क्रम में आँती थाना पुलिस बल द्वारा उनलोगों को पकड़ ली गई और कोविड 19 जांच करवाकर जेल भेज दिया गया। वहीं , आँती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि इस चुनाव के क्रम में शराबियों को बख्शा नहीं जाएगा और असामाजिक तत्व को छोड़ा नहीं जाएगा।

One Comment

  1. Pingback: 다시보기

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer