राजनीति

मुख्यमंत्री के समाज सुधार यात्रा को ज़िला पार्षद ने बताया नौटंकी व दिखावा

औरंगाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा पर आज 11 बजें औरंगाबाद आ रहे हैं जिसको लेकर राजद वरिय नेता व ज़िला पार्षद शंकर यादव ने समाज सुधार यात्रा को नौटंकी व दिखावा बताया है। कहा कि मुख्यमंत्री व इनके मंत्री खुद में सुधार लाएं, समाज खुद-ब-खुद सुधर जाएगा। नीतीश कुमार शराबबंदी की बात करते हैं जिसका आए दिन मखौल उड़ाया जा रहा है। थाने में चूहे शराब पी जा रहे हैं। वहीं आए दिन कहीं न कहीं शराब की छोटी-बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। थाना में सबसे बड़ा चूहा कौन है यह सब जानते हैं। इसमें केवल गरीबों-मजदूरों को बंद किया जा रहा हैं। बड़े लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसके अलावा बिहार में प्रशासनिक अराजकता है, सीएजी में कई घोटाले उजागर हुए हैं। राज्य में सिर्फ बेरोजगारी व पलायन है। इसकी समीक्षा कौन करेगा। कहा कि 19 लाख रोज़गार के चुनावी वादों का क्या हुआ। यह भी तो मुख्यमंत्री बताएं। किसानों के खेतों में पानी कब आएंगा। उन्हें प्रर्याप्त खाद व बीज कब मिलेगा। इसके आलावा पढ़ाई सिचाई दवाई कार्यवाई व सुनावाई पर की भी समीक्षा करना चाहिएं। वहीं हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव क्या कहते हैं उस विचार करना चाहिए। कहा कि युवाओं 19 लाख रोजगार इनके सहयोगी दल भाजपा की चुनावी मेनिफेस्टो में था। आज भाजपा भी इस पर मौन है। कहा कि मुख्यमंत्री जी समाज तब सुधरेगा जब लोगों के पास रोजगार एवं शिक्षा होगा। सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग से समाज कभी नहीं सुधरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer