
मगध हेडलाइंस। कहते हैं कि ‘‘मानवता की सेवा करने वाले हाथ उतने ही धन्य होते हैं जितने परमात्मा की प्रार्थना करने वाले होंठ’’ इन्हीं पंक्तियों को चरित्रार्थ कर रहा है , औरंगाबाद जिले का प्रमुख समाजसेवी संस्थान शक्ति मिश्रा फाउंडेशन। इसके अध्यक्ष शक्ति मिश्रा के द्वारा प्रत्येक साल दो बार ऐतिहासिक धार्मिक व विश्व प्रसिद्ध देव कार्तिक छठ मेला में आने वाले सभी छठ व्रतियों को निःशुल्क शुद्ध व सात्विक भोजन की सुविधा उपलब्ध कराएंगी। इसके तैयारियों में फाउंडेशन के सदस्य जुट गए हैं। इसके साथ ही संस्था का उद्वेश्य इलाके में मंदिर जीर्णोद्धार, निराश्रित और जरूरतमंदों की सेवा करना है। फाउंडेशन के अध्यक्ष शक्ति मिश्रा ने बताया कि छठ व्रतधारियों के बीच सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वे बड़े सौभाग्यशाली होते हैं, जिन्हें सेवा करने का अवसर छठ मां प्रदान करती हैं। देव छठ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को तीन दिनों तक निःशुल्क सात्विक भोजन की व्यवस्था की जाएंगी। उन्होनें बताया कि फाउंडेशन का काम सिर्फ भूखे और असहायों को भोजन कराने तक ही सीमित नहीं है। सेवा परमधर्मों के सूत्र वाक्य पर काम करते हुए संस्था के लोग निराश्रित बुजुर्गों की सेवा का काम भी कर रहे हैं। इसके साथ निराश्रित मरीजों की देखभाल भी संस्था की ओर से की जाती है।







