चुनावविविध

शहर के किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज में होगी सुबह 8 बजे से वोटो की गिनती, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। नगरपालिका आम निर्वाचन – 2023 के तहत जिले दाउदनगर नगर परिषद के लिए मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वोटो की गिनती किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज औरंगाबाद स्थित बज्र गृह में सुबह आठ बजे प्रारंभ होगी। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर ने बताया की नगर निकाय के तीनों पदों के लिए कला भवन के पहले तल्ले पर तीन अलग अलग मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। तीनो कक्षों में पांच पांच गणना टेबल बनाए गए हैं। आयोग के दिशा निर्देश पर सभी गणना टेबल पर ओसीआर लगाए गए हैं जो ईवीएम मशीन के डिस्प्ले सेक्शन को स्कैन कर परिणाम प्राप्त कर लेते हैं।

इस तकनीक से काउंटिंग में किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं होती है। गणना की तैयारी को लेकर दाउदनगर स्थित सभा कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा आरओ, एआरओ टेबल पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली ने समीक्षा बैठक की। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी एआरओ तथा कर्मियों से मतगणना संबंधित सारी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया की गणना टेबल पर दिए जाने वाले प्रपत्रों को प्रारूप 14 ख से सावधानी पूर्वक मिलान कर लेंगे। टेबल पर कर्मियों को देने वाले सभी सामग्री उचित मात्रा में हो यह सुनिश्चित होना चाहिए। ससमय सभी टेबल कर्मी उपस्थित रहें यह भी सुनिश्चित करना है। मतों की गणना मतदान केंद्रवार होगी। इसी के अनुसार गणना अभिकर्ताओं या अभ्यर्थियों को काउंटिंग कक्ष में भेजा जायेगा।

बताया गया कि तीनो पदों के लिए अलग अलग सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। अभ्यर्थियों तथा गणना अभिकर्ताओं के लिए पास तथा बैठने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियवर्त रंजन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ दाउदनगर योगेंद्र पासवान, बीडीओ गोह मनोज कुमार, बीडीओ ओबरा राजू कुमार , मुख्य मास्टर प्रशिक्षक राजकुमार प्रसाद गुप्ता, शिक्षक रमाकांत प्रसाद, काशीनाथ सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer