– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) होली के दिन बनतारा गांव में डीजे बजाने से मना करने गई देवकुंड पुलिस पर पथराव का मामला सामने आया है जिसमें 35 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। साथ ही 100 से अधिक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि बनतारा गांव में होली को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी चन्द्रशेखर भारती के बयान पर मामला दर्ज किया गया है जिसमे लाल बाबू पासवान उर्फ अरबिंद कुमार, गिरजा राजवंशी, राजू साव, धर्मेंद्र साव, अर्जुन चौधरी, ब्रजेश कुमार, दीपक कुमार, सतेंद्र पासवान, दिनेश कुमार, नारायण चौधरी, मुन्ना चौधरी, चांदो देवी ललिता देवी सहित 35 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं। वहीं 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।