विविध

सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स ने नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश, शिलांग से चलकर पहुंची औरंगाबाद, 31 अक्टूबर को गुजरात में होगा ग्रैंड फिनाले

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से सी.आर.पी.एफ. महिला मोटरसाइकिल अभियान आज औरंगाबाद पहुंचा। इसके तहत शुक्रवार की सुबह 12 बजे महिला बाइकर्स टीम को ‘सी.आर.पी.एफ महिला बाइकर्स समूह’ ‘‘यशस्विनी’’ की वीरांगना महिलाओं को औरंगाबाद पहुंचने पर व्यापक स्वागत किया गया। महिला बाइकर्स की इस टीम को 05 अक्टूबर 2023 को शिलांग (मेघालय) से हरी झंडी दिखाकर एकता नगर, केवडिया (गुजरात) के लिए रवाना किया गया था। इस अभियान में महिला बाइकर्स द्वारा कुल 3291 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। सी.आर.पी.एफ. द्वारा इस मेगा मोटरसाइकिल रैली निकालने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस बाइक रैली से देश की महिलाओं को साहस, आत्म-विश्वास, प्रेरणा और संबल मिलेगी। इससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी सशक्त किया जा रहा है।

इस अवसर पर सीआरपीएफ के कमांडेंट जियाऊ सिंह, औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम, एएसपी मुकेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, विनीत कुमार, बाइकर्स टीम की कमांडर बिनन्मा जोसेफ, बिरला ओपन माइंड स्कूल की प्राचार्य नूपुर प्रिया भी उपस्थित थे।

भारत के तीन अलग-अलग क्षेत्रों जैसे जम्मू व कश्मीर, उत्तर पूर्व तथा दक्षिण क्षेत्रों श्रीनगर, शिलांग और कन्याकुमारी से सी.आर.पी.एफ. की लगभग 150 बहादुर महिलाएं इस महिला मोटरसाइकिल अभियान में हिस्सा लिया है, जिन्हें तीन अलग-अलग टीमों में विभक्त करते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों से रवाना किया गया है। इस अभियान का समापन 31 अक्टूबर 2023 को केवडिया, गुजरात में होगा। औरंगाबाद के बाद महिला बाइकर्स टीम चंदौली (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हो गई है। यात्रा के दौरान रास्ते में कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लक्षित समूहों जैसे स्कूली बच्चों और कॉलेज की लड़कियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी के कैडेटों के साथ बातचीत शामिल है।

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer