मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। विद्युत करंट की संपर्क में आने से झुलस एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मामला सलैया थाना क्षेत्र के चेईं गांव की हैं। जहां मंगलवार को यह हादसा हो गई। इसके बाद घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज़ के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान उस गांव निवासी वैशाखी पासवान के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार युवक अपने खेत में धान की फसल देखने गया था। जहां खेत में नीचे झूल रहे 11 हजार की हाई वोल्टेज तार से उसका छाता संपर्क में आ गया जिसमें वह करंट की संपर्क में आकर झुलस गया और मैके पर अचेत हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। इधर चिकित्सकों के उपचार के बाद फिलहाल युवक की हालात सामान्य बताई जा रही हैं।
Related Articles
Check Also
Close
-
बिहार पुलिस दिवस पर निकाली गई जन सहभागिता बाइक रैलीFebruary 20, 2023
-
एससी-एसटी एक्ट मामले में तीन आरोपी गए जेलMarch 11, 2023