औरंगाबाद। सड़क हादसे में दो की मौत का मामला सामने आया है जिसमें एक युवक तथा छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। दरअसल यह मामला औरंगाबाद जिले के रफीगंज-शिवगंज रोड स्थित दिहुली मोड़ की हैं। जहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक एवं छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक अन्य घायल है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद भर्ती कराया गया। इस हादसे में मृतक चालक की पहचान गया ज़िले के डुमरिया थाना अंतर्गत कोलहुआ वार निवासी सुशील चौधरी एवं रफीगंज थाना अंतर्गत बंचर खुर्द निवासी प्रभु कुमार प्रजापत की छह वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी के रूप में की गई है। इसके अलावा घायल की पहचान उधन बिगहा गांव निवासी अशोक चौधरी के रूप में की गई है जो मृतक चालक के रिश्ते में बहनोई लगता है। बताया जाता है कि चालक रफीगंज थाना उधम बिगहा अपने ससुराल में रहता था और ऑटो चलाता था। इसी क्रम में आज वह शिवगंज जा रहा था। जहां यह उक्त जगह पर यह हादसे हो गई। इस घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। इस घटना में घायल का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में किया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते हैं जिला पार्षद शंकर यादव सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को यथासंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद घटना है। ऐसे में जिला प्रशासन से हमारी मांग है कि यथाशीघ्र मृतक तथा घायल के आश्रितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराया जाए।
Related Articles
Check Also
Close
-
प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को विधायक ने किया पुरस्कृतNovember 14, 2021
-
जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याMarch 23, 2022
-
छठ घाट पर बने पंडाल का निरीक्षण करते बीडीओ एवं थानाध्यक्षNovember 8, 2021