विविध

जीविका दीदियों को समृद्ध बनाने के लिए संपन्न हुआ एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण 

औरंगाबाद। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदियों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 100 से अधिक दीदियों ने निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जल छाजन के द्वारा प्रदान की गाई। यह कार्यक्रम देव प्रखंड के दुलारे पंचायत में आयोजित की गई जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार यादव ने किया।

इस दौरान जल छाजन की रेखा रानी ने बताया कि सूदूर ग्रामिण इलाकों के महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 100 से अधिक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निःशुल्क आयोजित किया गया था। इसके अलावा दीदियों को बैंक से आर्थिक मदद के लिए हमारी प्रयास होगी की अधिक से अधिक दीदियों को इसका लाभ मिले। ताकि वे अपनी मूलभूत सुविधाएं यथा अपने जीवन के उद्देश्यों को पूरा कर सके।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं के विकास में स्वयं सहायता समूह मील का पत्थर साबित हो रहा है। आज घर के दहलीज से बाहर नहीं निकलने वाली महिलाएं समूह निर्माण कर परिवार के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता सुधीर प्रजापति, कृषि विशेषज्ञ अमरेंद्र तिवारी, धनंजय यादव, बिनय कुमार यादव, दीपक पासवान, सोना यादव एवं कुसुम देवी समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer