
औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन शुक्रवार को धूम-धाम से मनायी गई। इस खास मौके पर बधाइयों का तांता लगा रहा। पीएम के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देशभर में 20 दिवसीय ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान शुरू की गई है। इस दौरान औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने शहर के काली क्लब स्थित मां काली मंदीर में विधिवत पूजा अर्चना किया गया और पीएम के लंबी उम्र की कामना किया गया। पार्टी नेताओं ने उनके शीर्ष नेतृत्व की सराहना की। इस मौके पर विभिन्न दलों के राजनेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पीएम के जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। सुशील कुमार सिंह ने बताया कि नारेन्द्र मोदी की असाधारण सोच, अनुकरणीय नेतृत्व और समर्पण भरी सेवा ने राष्ट्र के संपूर्ण विकास का आगाज़ किया है। तमाम चुनौतियों के बावजूद आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करने के मोदी के प्रयास सफल रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महामंत्री मुकेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनील सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेडक्रोस सचिव दीपक कुमार, भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन, राहुल कुमार, सौरभ कुमार, अनूप कुमार एवं प्रेम गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
2 Comments