प्रशासनिक

डीटीओ ने दाउदनगर में चलाया वाहन जांच अभियान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप

     डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। डीटीओ बालमुकुंद प्रसाद एवं एमबीआई पार्थ सारथी द्वारा दाउदनगर- बारुण रोड स्थित थाना के पास औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आरटीओ मनोज कुमार भी मौजूद रहे। इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 16 बाइक चालकों पर जुर्माना लगाया गया। ऑन द स्पॉट जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की गयी. दाउदनगर थाना परिसर में आठ वाहन चालकों से ऑन द स्पॉट जुर्माना की वसूली की गयी। जबकि आठ बाइकों को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। कुल 23500 रुपए जुर्माना लगाया गया। डीटीओ ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते किया। औरंगाबाद डीटीओ बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि व्यक्ति सुरक्षित रहे इसका ख्याल रखा जा रहा है। जांच पड़ताल के दौरान ट्रिपल लोडिंग, विदाउट हमलेट, ड्राइवरी लाइसेंस, पोलूशन, इंसुरेंस आदि विभिन्न तरह के कागजत का जांच पड़ताल किया जा रहा है। पंचायत चुनाव को देखते हुए लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को दाउदनगर थाना में 50 से अधिक बाइक को जांच पड़ताल किया गया जिनके सही कागजात थे उन्हें छोड़ दिया गया तथा जिनके कागजात में त्रुटि थे उनसे जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का चर्चा पूरे दाउदनगर शहर में चल रहा था। एक साथ 50 से अधिक बाइकों को जांच होना खलबली मचा दी। बाइक जांच अभियान के तहत गंभीरता से कागजात को जांच की गई और किसी से 5000 तो किसी का 7000 तो किसी से 2000 रुपया जुर्माना वसूला गया। जैसे जैसे कागजातों में त्रुटि थी वैसे बाइक चालकों से जुर्माना के रूप में ज्यादा से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। यह हिदायत दिया गया कि अगले बार और कोई भी वाहन जांच अभियान के दौरान पकड़ जाता है तो दुगना जुर्माना लगाया जाएगा इसलिए कागजात को साथ लेकर चले। ट्रिपल लोडिंग ना चले तथा बिना हम लेट के गाड़ी ना चलाएं। खास करके अभी इदायर दिया गया कि वाहन मालिक दूसरे को गाली ना दें खुद ड्राइव करें तथा सुरक्षा का ख्याल रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer