विविध

आस्था के साथ सूर्य मंदिर में देवी-देवताओं की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

– डी के यादव

मगध हेडलाइंस: कोंच(गया) आंती थाना क्षेत्र के सिमरहुआ गांव के पोखरा पर स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के अंतिम दिन सोमवार को को पूरी आस्था के साथ मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, शिव परिवार व भगवान हनुमान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई जिसमें सिमरहुआ, दौरमा, अंगरा, कंचनपुर, चंदैनी, बसंतपुर सहित अन्य गाँव के लोग शामिल हुए।

इस दौरान मंत्रोच्चारण से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। सूर्य मंदिर के पुजारी बिंदेश्वरी प्रसाद यादव के सान्निध्य में पं.आचार्य कृष्णकांत मिश्रा ने मंत्रोच्चारण से पूजन कराया। बच्चे, बड़े व महिलाएं सभी देवी-देवताओं की जय-जयकार कर रहे थे। सिमरहुआ गांव में सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश व बाजे गाजे के साथ पहुंचे। आचार्य पंडित कृष्ण कांत मिश्रा के मंत्रोच्चारण के बीच भरारी से जल भरकर श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर कलश स्थापना किया। जलभरी के दौरान भगवान भास्कर के जयघोष से भक्तिमय हो गया।

जलयात्रा मे काफी संख्या में आस पास गांव के महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। काफी संख्या मे श्रद्धालुओं को शामिल होने से जलयात्रा में लम्बी कतार लग गई। जलयात्रा को देखने के लिए लोग मकान के छत से लेकर पथ पर उमड़ पड़े। मालूम हो कि वर्ष 1997 से 2011 तक सहदेव यादव उक्त मंदिर का संस्थापक व पुजारी रहे थे। उसके बाद बिंदेश्वरी यादव पुजारी बने हुए हैं। मंदिर को संचालित करने के लिए 7 सदस्यीय कमिटि में रामविलास यादव, जयराम यादव, विशुनदेव मिस्त्री, कृष्ण मोहन यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer