औरंगाबाद। देव प्रखंड अंतर्गत दुलारे पंचायत के रामक्षावनी में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार यादव ने किया। इस कार्यक्रम में पंचायत की सैकड़ों महिलाओं ने राम क्षावनी की तालाब से जल उठा कर जल जंगल एवं पेड़-पौधे बचाने की नारों से जयघोष किया। कहा अपने खेत में जल छाजन को अपनाएंं, बेटीयों को पढ़ना हैं। इस दौरान महिलाओं ने तेतरडीह एवं तेंदुई तक पैदल यात्रा कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही इस मुहिम में शामिल होकर जल जंगल व मिट्टी को बचाने के लिए संकल्पित हुई।
मुखिया ने कहा कि प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाने, धरती को हरा-भरा करने और पर्यावरण को सहेजने ओर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है।
जीवकोपार्जन विशेषज्ञ रेखा रानी के द्वारा राम क्षावनी में पेड़ लगाएं गये। उन्होंने लोगों से अपने खेत के मेड़, घर के बाहर सड़क किनारे आदि जगहों पर फलदार, छायादार व औषधीय पौधा लगाने की अपील की है। कहा कि इससे कई फायदे होंगे। पर्यावरण भी संरक्षित होगा। लोग पेड़ लगाने व बचाने का संकल्प लें। सभी के सहयोग से ही सरकार के इस योजना को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जंगल को कटने से बचाएं। ताकि आने वाले आपदा से बचा जा सके।
इस दौरान सभी महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। वहीं पुरुषों को टीशर्ट एवं टोपी-गमछा वितरण किया गया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञ अमरेंद्र कुमार तिवारी, वित्तीय विशेषज्ञ विश्वास कुमार वर्मा, दुलारे पंचायत सरपंच रामशीष यादव, उप मुखिया शयाम कुमार, मनोज यादव, सतेंद्र यादव, धनंजय यादव, राजेश यादव, प्रिंस कुमार यादव, मंटु ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहें।