
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद । पुरानी विवाद में मारपीट के दौरान एक युवक ज़ख्मी हो गया। इलाज़ के दौरान मगध मेडिकल गया में उसकी मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के अहिराड़ी मोड की हैं, जिसमें बेलगांव निवासी स्व. जगलाल साव के 26 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की मौत हो गई। दरअसल मामला गुरुवार के शाम की हैं, प्रिंस खुदवा थाना क्षेत्र के मालवा से फुटबॉल टूर्नामेंट देख कर घर वापस लौट रहा था, तभी कुछ युवकों ने प्रिंस के साथ हिंसक मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां से भी चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान आज अहले सुबह प्रिंस की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बताया जाता हैं कि प्रिंस फुटबॉल टूर्नामेंट देखकर घर वापस लौट रहा था तो अहिराड़ी मोड़ पर दो युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जिसमें वह ज़ख्मी हो गया। घटना का युवकों ने एक वीडियो भी बनाया है, इस घटना में क़रीब 40 लड़के थे जिन्होंने लाठी-डंडे से प्रिंस की पिटाई कर दी। उस घटना में चार लड़के अहिराड़ी गांव के हैं , वहीं अन्य लड़के इमामगंज व बेल के रहने वाले हैं। बताया जाता हैं कि दो माह पहले प्रिंस के चाचा की होटल में इमामगंज का एक युवक शराब के नशे में आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया था। इसके बाद गुरुवार को बदले की भावना से घटना को अंजाम दिया। प्रिंस अपने चार भाईयों में सबसे छोटा था , उसकी पांच बहन हैं। उसके माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है। जानकारी यह भी है कि प्रिंस के शादी की बात चल रही थी। इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त हैं।







