विविध

विश्व महिला दिवस पर आयोजित किया गया विचार गोष्ठी 

वर्तमान परिदृश्य में महिला सशक्तिकरण की हैं प्रासंगिकता
जम्होर (औरंगाबाद) सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत जम्होर में मुखिया अलावती देवी के आवास पर विश्व महिला दिवस धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया अलावती देवी मौजूद रहीं। सर्वप्रथम साहित्य संवाद के सदस्यों एवं महिला प्रतिनिधियों ने मुखिया को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। महिला दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। “वर्तमान परिदृश्य में महिला सशक्तिकरण की प्रासंगिकता” विषयक विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की उपलब्धियों से पूरा क्षेत्र भरा पड़ा है। आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज कर सफलता के शिखर पर पहुंच रही हैं। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में महिला सशक्तिकरण का ज्वलंत उदाहरण है। भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रपति पदों को महिलाएं सुशोभित कर चुकी हैं। साथ ही साथ सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के पद को भी सुशोभित कर चुकी हैं। यही नहीं जीवन के हर क्षेत्र में भी महिलाओं का आज परचम लहरा रहा है। इस समारोह में वार्ड सदस्य नीलम देवी, गीता देवी विमला देवी, शकुंतला देवी, प्रीति कुमारी, प्रियांशु सिंह, अंजली कुमारी, समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह, राणा सुनील सिंह, पवन कुमार सिंह, नंद जी यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer