खेल

प्रखंड स्तरीय कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मंगलवार को युवा कबड्डी क्लब रफीगंज द्वारा शहर के आरबीआर खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर के लक्ष्यद्वीप, हैवन्स, बोस्को, आरबीआर, गुड बिल्स, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोलोबल पब्लिक स्कूल सहित क्षेत्र के कई सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। युवा कबड्डी क्लब के अध्यक्ष सह पत्रकार पप्पू यादव बाबा ने बताया कि युवा कबड्डी क्लब के द्वारा हमेशा नि:शुल्क प्रतियोगिता कराया जाता है। मंगलवार को कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता में दो ग्रुप में गर्ल्स एवं बॉयज को बांटा गया। अंडर 14 एवं अंडर 17 में बांटा गया। कबड्डी अंडर 14 गर्ल्स में नई दिल्ली पब्लिक स्कूल विजेता टीम रही। कबड्डी अंडर 17 गर्ल्स में विजेता लक्ष्य दीप टीम रहा। कबड्डी अंडर 14 बॉयज में हैवेल्स ब्लॉसम विजेता टीम रही। वहीं अंडर 17 कबड्डी में हैवेल्स ब्लॉसम टीम रही। दौड़ में अंडर 14 में प्रथम स्थान तान्या सिंह, द्वितीय स्थान सानिया कुमारी, तृतीय स्थान आरजू खान, बॉयज में प्रथम स्थान पर विकी कुमार, द्वितीय स्थान पर शुभम कुमार, तृतीय स्थान पर रितिक शर्मा रहे।

दौड़ प्रतियोगिता अंडर 17 में प्रथम स्थान पर मेजान शेख, द्वितीय स्थान पर सुमित सिंह, तृतीय स्थान पर नीरज कुमार, गर्ल्स में प्रथम स्थान पर अमीषा कुमारी, द्वितीय स्थान पर अनिशा कुमारी, तृतीय स्थान पर ब्यूटी कुमारी रही। सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को मेडल एवं कप देकर सम्मानित किया गया। जाप नेता संदीप सिंह समदर्शी द्वारा एक विजेता टीम को नगद पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष किशु गुप्ता एवं संचालन प्रधान सचिव विनोद कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, जाप प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, राजद नेता रणविजय यादव, शहजाद शाही, भाजपा नेत्री संगीता प्रसाद, भाजपा नेता संतोष कुमार साव, बब्लू सिंह, विमलेश पासवान, शुभम सिंह, कौशल चंद्रवंशी, डॉ विकास यादव रहे। अतिथियों ने फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया। अतिथियों ने युवा कबड्डी क्लब का सराहना की। साथ ही कहा कि इस प्रतियोगिता से गरीब तबके के खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह जगेगी। कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क हेल्थ चेक अप एवं मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया था। इस मौके युवा कबड्डी क्लब के अध्यक्ष पप्पू यादव बाबा, उपाध्यक्ष किशु गुप्ता, सचिव निखिल कुमार उर्फ पिंटू, संयोजक कौशल कुमार चंद्रवंशी, महासचिव संजीत अंबेडकर, सलाहकार रोहित कुमार, प्रधान महासचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष प्रांशु सिंह राजपूत, उपकोष अध्यक्ष उज्जवल मिश्रा, सदस्य बसंत यादव मोहित सोनी अंकित कुमार, रोहन गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रशांत कुमार, ओम प्रकाश कुमार, कुंदन कुमार, विक्की कश्यप राज स्तरीय खिलाड़ी दिनेश राज उत्तम राज ऋषभ सिंह राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer