मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन के प्रांगण में विष्णु धाम महोत्सव 2022 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के वरीय पदाधिकारी शामिल हुएं।बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया। सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं आयोजन समिति के महत्वपूर्ण कार्यक्रम विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन पर चर्चा की गई। चर्चा के क्रम में कहा कि विचार गोष्ठी में जिले के गणमान्य विचारक एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित होंगे। वहीं कवि सम्मेलन में स्थानीय कवि, रांची एवं पटना के कवि शामिल होंगे। इसकी सहमति मिल गई है। साथ ही साथ लोगों ने यह भी कहा कि विष्णु धाम पुनपुन बटाने संगम एक महान तीर्थ स्थल है,जहां पितृपक्ष का प्रथम पिंडदान किया जाता है। आज के महत्वपूर्ण बैठक में सिद्धेश्वर विद्यार्थी, रामजी सिंह, डॉ सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा, अनिल कुमार सिंह ,शिक्षक उज्जवल रंजन, पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, पत्रकार राजेंद्र पाठक, सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।