मगध हेडलाइंस: बारुण (औरंगाबाद)। बारुण प्रखंड के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड अगियांव, भोजपुर का विदाई सह सम्मान समारोह, प्रखंड संसाधन केंद्र अगियाँव में प्रखंड के शिक्षकों द्वारा आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में बारुण प्रखंड एवं औरंगाबाद जिला के बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी शिरकत किया तथा उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं उपहार से सम्मानित करते हुए विदाई दिया। ज्ञातव्य है कि प्रसाद पूर्व में बारुण प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रभार में भी अपनी सेवा दे चुके हैं उनके सेवाकाल में विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था एवं शिक्षकों के समस्याओं के समाधान में उनके अभूतपूर्व सहयोग का शिक्षकों ने पुनः एक बार स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया अगियाँव के शिक्षकों ने उनके सेवानिवृत्ति के पश्चात बहुत ही भव्य तरीके से उनके विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया था। शिक्षकों ने नम आंखों से उनकी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहारों एवं अंग वस्त्र तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित कर विदाई किया। श्री प्रसाद ने अपने विदाई समारोह में उद्गार व्यक्त करते हुए सभी के प्रति अपनी सद्भावना व्यक्त किया एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए सब का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति सच्ची निष्ठा एवं समय की पाबंदी आपको जीवन में ऊंचाई के शिखर तक ले जाएगी। आप सभी के सम्मान से मैं अभिभूत हूं और कामना करता हूं कि आप सभी जीवन में खूब उन्नति करें।