– संजीव कुमार –
मदनपुर ( औरंगाबाद ) शनिवार को मदनपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी अंजू सिंह के नेतृत्व मे जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जमीन से सम्बन्धित दर्जनों विवाद का निपटारा किया गया।बताते चलें कि जमीनी विवाद के निवारण को लेकर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर मे जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। सुबह से ही फरियादी थाना परिसर मे इकट्ठा होने लगे।
इस दौरान अंचलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार के जरीय लोगों के जमीनी विवाद का निपटारा किया जाता है।आज बहुत ऐसे गांव हैं, पर जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, खुन खराबा होती है। लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैँ और एक इंच जमीन के लिए अपराध कर बैठते है। जबकि जमीनी विवाद का समाधान बात चित और कागजी तौर पर ही सम्भव है।
उन्होंने बताया कि जिन्हे भी जमीन सम्बन्धित समस्याएं हैं वो अपना कागज लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों से मिलें। उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित किया जायेगा। इस सम्बन्ध मे जो कानून अपने हाथ मे लेंगे उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। इस दौरान सीआई परमेश्वर मोची, थाने के एइसआई दरोगा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।