विविध

तरंग कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 

      मिथिलेश कुमार

कुटुंबा(औरंगाबाद) बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2020 तरंग कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को उच्च विद्यालय चिल्हकी अंबा के खेल के मैदान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र भूषण गुप्ता एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. यदुवंश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने किया।

प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्तर से सभी विधाओं में दो बालक और दो बालिका का चयन किया जाना है। चयनित बच्चे जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्रभूषण गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों में शारीरिक, मानसिक, नैतिक, खेल, अनुशासन तथा समन्वय की भावना का भी विकास होता है।

प्रखंड प्रमुख ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का एक अच्छा अवसर मिलता है। खेल प्रतियोगिताओं के साथ प्रखंड स्तर पर क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाएगा। जिससे बच्चों में शारीरिक ,बौद्धिक और मानसिक विकास हो सके।

Related Articles

कार्यक्रम में अंडर -12, अंडर -14 और अंडर-17 के बालक और बालिका वर्ग में 60 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ , लॉन्ग जंप, हाई जंप , शॉट पुट बॉल थ्रो, लेदर ड्यूस बॉल थ्रो प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर-17 के बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त कबड्डी, खो-खो और फुटबॉल प्रतियोगिता भी कराई गई। 800 मीटर की दौड़ में अंडर -14 में बालिका वर्ग में नेहा कुमारी और खुशी कुमारी तथा बालक वर्ग में अजीत कुमार और नंदलाल कुमार ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर की दौड़ में अंडर 17 में बालिका वर्ग में विनीता कुमारी और अमृता कुमारी तथा बालक वर्ग में अनिकेत कुमार और आदित्य कुमार ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य विधाओं में भी प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 2 बालक और 2 बालिकाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम के संचालन में सेवानिवृत्त खेल प्रशिक्षक देवराज राम, विकास कुमार विश्वास, अवधेश प्रसाद, मंसूर आलम, मिथिलेश सिंह,अनिल कुमार सिंह यादव, देवांक भट्ट, दरोगा राम, विमल चौहान, पवन कुमार सिंह,गया ठाकुर, धनजंय कुमार मेहता, लव कुमार सिंह योगेंद्र भूषण, सुमन्त कुमार, जितेंद्र कुमार सिन्हा आदि ने अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer