– संजीव कुमार –
मदनपुर (औरंगाबाद) तेज़ रफ़्तार ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना शनिवार की मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा मोड़ स्थित एनएच -19 की है। घायलों मे आमस थाना क्षेत्र के बलखोरा गांव निवासी मुखदेव दास के 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और अखिलेश पासवान के 16 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार शामिल हैं। दोनों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर मे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है।
अपको बता दे कि उक्त दोनों किशोर दर्जी बिगहा स्थित पेट्रोल पम्प से तेल भरवाकर लौट रहे थे। तभी दर्जी बिगहा मोड़ के पास तेजी से आ रही एक ऑटो ने टक्कर मार दी जिसमे बाइक पलट गयी दोनो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी मदनपुर मे भर्ती किया गया। जहां से चिकत्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। इधर ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गयी है।