मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट
औरंगाबाद। अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायका जा रही एक महिला का सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। दरअसल यह मामला औरंगाबाद जिले के देव थाना अंतर्गत बाला पोखर मुहल्ले की हैं। जहां मृतक महिला की पहचान के मो. कादिर की 30 वर्षीय पत्नी रौशन आरा के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि रौशन आरा अपने पति और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर ओबरा थाना अंतर्गत रसूल बाग अपने मायका जा रही थी। इसी क्रम में बबंडीहा मोड़ के समीप सामने से आ रही साईकल से बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। इसी क्रम में बच्चे को संभालने के क्रम में बाइक से गिर पड़ी जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गई।
इसके बाद उसे आनन-फानन में घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों में उसे रेफर कर दिया। रेफर के बाद अस्पताल से निकलने से पूर्व ही महिला ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। मां की मौत के बाद दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों में गमगीन माहौल कायम है।