औरंगाबाद। ज़िले के प्रमुख संस्थानों के प्रधानों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। इस क्रम में ग्राम पंचायत जम्होर में मुखिया अलावती देवी, खादी भंडार जम्होर में प्रदीप कुमार सिंह, साहित्य संवाद के प्रधान कार्यालय में सुरेश विद्यार्थी, संत मरियम मिशन स्कूल के प्रांगण में प्रदीप कुमार सिंह, जम्होर थाना में थानाध्यक्ष संजय कुमार, प्रस्तावित श्रीराम महिला कॉलेज में प्राचार्या सुमन कुमारी, अधिवक्ता संघ औरंगाबाद में अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बासमती जनेश्वर पुस्तकालय चैनपुर में अध्यक्ष उमेश चंद्र सिंह, विश्वरत्न इंदिरा गांधी महिला कॉलेज दाउदनगर में प्राचार्या पुष्पा कुमारी, समदर्शी प्रेरणा संस्थान कामा बिगहा में डॉक्टर देवी दयाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय तकीनगर में प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय पटखोल में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, मध्य विद्यालय धनौती धर्मपुरा में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया एवं गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी।
Related Articles
Check Also
Close
-
जनप्रतिनिधियों की आवाज बनकर समस्याओं को उठाऊंगा : रिंकूMarch 27, 2022
-
जयकारों से गूंजे हनुमान मंदिर, महाआरती का हुआ आयोजनSeptember 29, 2021
-
फरार चल रहे आरोपीत गायक के घर पुलिस ने चिपकाई इश्तेहारMarch 4, 2022
-
बिजली चोरी को लेकर एक पर प्राथमिकी दर्जNovember 16, 2021